किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें कृषक : दैपुरिया

पीएम किसान सम्मान निधि के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर भाकिमो ने मनाया किसान सम्मान दिवस

भिण्ड, 24 फरवरी। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अटेर विधानसभा के पीपरी मण्डल के ग्राम पंचायत जवासा के ग्राम मुरलीपुरा में पीएम किसान सम्मान निधि के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया एवं मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पात्र किसानों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है, सरकार किसान कल्याणकारी योजना सरकार संचालित कर रही है जो हर किसान तक पहुंचे, यह किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह हजार रुपए किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार हजार रुपए प्रदेश सरकार से मिलाकर किसानों के खातों में सीधे 10 हजार की राशि इस योजना के तहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान हितेषी योजनाओं किसान लाभ प्राप्त कर मिशन 2023 में विधानसभा एवं मिशन 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर अपने गांव को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम करें। मोदी और शिवराज के नेतृत्व में शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा अंतिम छोर तक कि व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। समाज की सेवा करें यह भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी के नाम पर सरकार बनाई थी, लेकिन दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ नहीं किया और पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार खड़ा कर दिया था। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दैपुरिया ने कहा कि हम प्रदेश में सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ देने के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ लेना प्रारंभ किया। कांग्रेस के नेता विकास यात्रा को विनाश यात्रा कहकर अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार की गरीब कल्याण एवं किसान, युवा, महिलाओं एवं आमजन के विकास के लिए बनाई गई जनहितैषी योजनाओं को वह पचा नहीं पा रहे हैं और जनता सीधा इसका लाभ ले रही है। मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि अपनी मानसिकता को बदल कर विकास यात्रा में आकर इस अभियान में कार्य करें, ताकि जनता को भी यह लगे कि कांग्रेस और भाजपा की योजनाओं के साथ काम कर रही है।
मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह मसूरी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर वोट की राजनीति करने का प्रयास किया। हमारी केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों को योजनाओं के साथ विकास को गति प्रदान की। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ उन्हें विकास के लिए आगे बना कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि अंतिम छोर तक के किसानों को किसान कल्याणकारी योजना के साथ विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया जा रहा है, आप सभी योजना का लाभ लेकर हमारी ताकत को मजबूती प्रदान करें, ताकि फिर हम आपकी सरकार में आकर किसानों कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य कर सकें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, पिपरी मण्डल के अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नागेन्द्र सिंह भदौरिया एवं आभार सोशल मीडिया प्रभारी प्रेमसिंह संखवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उमेश सिंह तोमर, ग्राम जवासा के सरपंच राधेश्याम सिंह यादव, पूर्व सरपंच वीरेन्द्र सिंह सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।