मेहबूब परिवार का हज यात्रा पर जाने से पहले नगर में हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 13 फरवरी। मौ नगर के वार्ड क्र.11 में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पार्षद मेहबूब पठान और उनके साथ 15 दिन की हज यात्रा पर जा रही पत्नी और बेटे का नगर के कांग्रेस, भाजपा के नेताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों द्वारा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करते हुए गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत कर विदा किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, कांग्रेस के युवा नेता विधायक प्रतिनिधि संजीव यादव, भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष अमजद पठान, भाजपा आईटी सेल के मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, कांग्रेस नेता आंनदनवी कुरैशी, कांग्रेस के मण्डलम अध्यक्ष इकबाल पठान, हिकमत पठान, जागेश यादव, राना खान, महेन्द्र परिहार, राम यादव, रामख्तयार सिंह गुर्जर, डॉ. बेताल गौड, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, सतीष परिहार, सोनू खान, पप्पन यादव, आगम जैन, राजीव जैन, पंकज कुशवाह, सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, सूरज खटीक, रामकुमार जादौन, संतोष यादव, रघुराज गुर्जर, रामकेश, पूरन गोयल, अनिल शाक्य, दिनेश परिहार आदि शामिल थे।