भिण्ड, 19 अक्टूबर। भिण्ड-दतिया सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय ने बुधवार को अपने अल्प प्रवास पर मौ नगर के वार्ड क्र.एक के पार्षद करु उर्फ प्रहलाद सिंह यादव की चाची एवं भाजपा कार्यकर्ता पंचम जाटव के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक सवेदनाएं प्रकट कर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उनके साथ भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामख्तयार सिंह गुर्जर, सोमबीर शिवहरे, पप्पन यादव, मोनू यादव, सोनू खान, सतीष परिहार, डॉ. सुनील गोयल, बबली यादव आदि मौजूद थे।