भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम जगन्नाथपुरा जवासा मन्दिर परिषद में चलाया स्वच्छता अभियान
भिण्ड, 03 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व के घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अटेर विधानसभा क्षेत्र के मण्डल पीपरी के मनसा देवी मन्दिर प्रसाद जवासा जगन्नाथपुरा में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव वासियों को स्वच्छ भारत मिशन के लिए जागृत किया। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गांधी एवं शास्त्री जयंती पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा से योजनाएं बनाकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है, जिसे हम सामूहिक संगठन शक्ति के साथ सर्व समाज के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना से जोडऩे का काम करें।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसान हितैषी योजनाओं को संचालित करते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से जोडऩे का काम किया है। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि देश स्वतंत्र करवाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है, आज प्रधानमंत्री मोदी उनके स्वच्छ एवं सपनों को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव सिंह यादव विकास और प्रगति के लिए किसानों को संगठित होने की आवश्यकता है, मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने अपनी राष्ट्रीय विचारधाराओं को साथ देश को विश्व गुरु की ओर स्थापित किया है और किसानों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील होकर कई योजनाओं को संचालित किया। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संतोष सिंह मसूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति में हमेशा समाज और सेवा का भाव रहा है इसलिए किसान मोर्चा आपके हमेशा सुख और दुख में शामिल होता रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी एवं संचालन गोविन्द सिंह ठेकेदार एवं आभार व्यक्त विकास पाण्डे ने किया। इस अवसर पर जिला सह कोषाध्यक्ष बलमंत हिण्डोलिया, रामवीर सिंह यादव, प्रेमसिंह संखवार, पूर्व जनपद सदस्य पवन सखवार, शिवानंद शुक्ला आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।