मुनिश्री ने चैत्यालय मन्दिर में धर्मसभा में लिए प्रवचन
भिण्ड, 26 अगस्त। सच्चा मनुष्य वह होता है, जो कार्य अकार्य धर्म-अधर्म, पुण्य-पाप, तत्त्व-अतत्त्व, देय-उपादेय, श्रेय-अश्रेय, योग्य-अयोग्य, सत्य-असत्य, नित्य-अनित्य को जानता है, परंतु जो इंसान होकर भी कार्य अकार्य को नहीं जानता है, मुझे क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या योग्य है, क्या अयोग्य है, धर्म क्या है, अधर्म क्या है, पुण्य-पाप क्या है। ये सब कुछ नहीं समझता है वह सम्यग्दर्शन से रहित पापी जीव है, जिसकी धारणा रहती है कि जब तक जिओ तब तक सुख से जिओ, खूब खाओ, जिओ और मस्त रहो। यह बात मुनि श्री विश्रांत सागर महाराज ने चैत्यालय मन्दिर में चल रही धर्मसभा के प्रवचन में दौरान कही।
मुनि श्री विश्रांत सागर महाराज ने कहा कि किसने देखा है नरक, किसने देखा है स्वर्ग। सामने की थाली छोड़कर पीछे की थाली की चिंता करना या इच्छा करना मूर्खता है। ऐसी धारणा वाले जीव अपनी आत्मा का पतन कर लेते हैं। अपनी आत्मा को नरक तिर्यन्च गति में पटक देते हैं और बाद में तडफ़ते हैं, रोते हैं, चिल्लाते हैं। ज्ञानी विवेकवान मनुष्य वे होते हैं जो संसार की क्रियाएं करने के साथ धर्म को पुण्य को नहीं छोड़ते हैं, क्या करना चाहिए हमें, क्या नहीं करना चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखें। पुण्य-पाप को समझते हैं। गुरुजनों का आदर करते हैं। माता-पिता की सेवा करते हैं, अपनी मनुष्य पर्याय को सफल और सार्थक करते हैं।
प्रवचन के उपरांत सिरसागंज से पधारे सनत कुमार शिवहरे नगर पालिका अध्यक्ष तथा अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नमन जैन एवं गौरव जैन (रावत) तथा अनिल कुमार जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर रविसेन जैन, अशोक जैन महामाया, प्रवीण जैन, मनोज जैन बिच्छू, सोनू जैन, विकास जैन, सुरेन्द्र जैन (शक्कर), अन्ना जैन, रमेश जैन (गढ़ा), संजय जैन, आकाश जैन, बंटी जैन, कल्लू जैन, नीलू जैन, नीरज जैन, रिंकू जैन, संगीता पवैया, रेखा जैन, मंजू जैन, सुनीता जैन, ज्योति जैन, गोलू जैन बिजपुरी, रिंकू जैन भारौली, नरेश जैन, नेपाली जैन, पंकज जैन, दिनेश जैन, सौरभ जैन, शैलू जैन, मनोज जैन पुलावली, आकाश जैन सहित जैन समाज के बहुत से लोग मौजूद रहे।
31 अगस्त से मनाया जाएगा पर्युषण पर्व
धर्मसभा के बाद मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 31 अगस्त से नौ सितंबर तक पर्युषण पर्व मनाया जाएगा। जिसमें करीब एक हजार भक्तों के आने की संभावना है, जिसकी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में सुबह ध्यान योग, प्रवचन, प्रसादी सभी कार्यक्रम पूरे दिन भर चलते रहेंगे। इस दौरान मुनिश्री ने पत्रकारों का सम्मान भी किया।