प्रभात फेरी में शामिल हुए बच्चे और गणमान्य नागरिक, कॉलेज में भी मनाई गई पुण्यतिथि
भिण्ड, 26 अगस्त। सूबेदार मल्हारराव होल्कर छत्री ट्रस्ट आलमपुर द्वारा शुक्रवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आलमपुर कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ साथ आलमपुर कस्बे के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रभात फेरी प्रारंभ होने से पहले नगर परिषद अध्यक्ष मेहताब सिंह कौरव, सेवानिवृत प्राचार्य हिम्मत सिंह कौरव, छत्री ट्रस्ट मैनेजर डॉ. राधेश्याम दीवौलिया इत्यादि गणमान्य नागरिकों ने पालकी में रखी देवी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर पूजा अर्चना की, इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ राजवाड़े से प्रभात फेरी शुरू हुई। जो विजय मंच, तिवारी मोहल्ला, पुरानी नगर पंचायत, खोडऩ मोहल्ला होते हुए श्रीमंत मल्हारराव होल्कर छत्री स्मारक पर पहुंची। जहां पर पं. अशोक स्वामी द्वारा उमाशंकर चौधरी के माध्यम से भगवान शंकर का अभिषेक इत्यादि कार्यक्रम संपन्न कराया गया। तत्पश्चात बालक-बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नवल किशोर मिश्रा, कल्याण सिंह कानूनगो, सीताराम गुप्त, ईमान खान, नरेन्द्र सिंह चौहान, रामजीदास मिश्रा, अतर सिंह कौरव, शिशु मन्दिर प्राचार्य रामजीलाल शुक्ला, सीताराम सविता, सुरेन्द्र सिंह कौरव, श्रीराम दुवे, मुन्ना गोस्वामी, रोमी रायकवार पार्षद, कैलाश त्रिपाठी, हरीमोहन त्रिवेदी, उमावि के प्राचार्य कमलाकांत त्रिपाठी, हबीब बेग मिर्जा, ओमप्रकाश झा (पप्पू), नगर निरीक्षक केदार सिंह यादव, पुलिस स्टाफ सहित विद्यालय स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चें एवं कस्बे के एक सैकड़ा से अधिक नागरिक मौजूद थे।
इधर शा. महाविद्यालय आलमपुर परिवार द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए। विदित हो कि आलमपुर कस्बे को समूचे जिले में देवी अहिल्याबाई होल्कर की तपोभूमि के नाम से जाना जाता है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में आलमपुर कस्बे में सूबेदार मल्हारराव होल्कर की भव्य छत्री स्मारक सहित अनेक मठ मन्दिरों का निर्माण कराया था। जो आज आलमपुर कस्बे में धरोहर के रूप में मौजूद है।