समाजवादी पार्टी ने सत्याग्रह कर 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

भिण्ड, 26 अगस्त। समाजवादी पार्टी मप्र द्वारा प्रदेशव्यापी सत्याग्रह कर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। इसी क्रम में गोल मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भिण्ड में जिलाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मप्र में जातिय आधारित जनगणना कराई जाए। मप्र में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। बढ़ती हुई महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। मप्र में समस्त विभागों में खाली पदों पर अतिशीघ्र भर्ती की जाए। मप्र में समस्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। मप्र में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए तथा किसानों का समस्त कर्ज माफ किया जाए। ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति जो बंद कर दी गई है उसे पुन: चालू किया जाए। अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। चिकित्सा एवं शिक्षा प्रदेश में मुफ्त की जाए। आयुष्मान कार्ड योजना की जांच कराई जाए। चंबल नदी के जलस्तर बढऩे से आई बाढ़ की चपेट में गांवों में राशन पानी व सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
धरने में प्रदेश सचिव बीके बौहरे, नाथूसिंह बघेल, अनिल यादव, अशोक डंडोतिया, प्रदीप कुशवाहा गोहद, पुष्पेन्द्र यादव मौ, अशीष यादव, दीपक यादव डीके, कवि अशीष आकोड़ा, मनीष यादव धरई, मुन्ना खां, सुरेन्द्र यादव, अंशू यादव हरचंदपुरा, आशु यादव, धर्मेन्द्र वर्मा, हरिओम यादव, प्रांजल यादव सहित अनेकों लोगों ने भागीदारी की।