भगवान परशुराम जयंती की तैयारी को मेहगांव में बैठक आयोजित

भिण्ड, 28 अप्रैल। अपने को पहचानो, ब्राह्मण जगतगुरु रहा है। एक दिन भगवान परशुराम के नाम कर दो ताकि सात मई का दिन ऐतिहासिक बन जाए। यह बात ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया ने भारद्वाज हाउस मेहगांव में आयोजित जनसंपर्क अभियान में व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने व आभार अशोक भारद्वाज ने व्यक्त किया।
इस संपर्क सभा में अखिलेश भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर को जातीय राजनीति से दूर रखें। हमारा उद्देश्य सर्वहित होना चाहिए। रास्ते से भटकोगे तो हानि उठानी पड़ेगी। इस अवसर पर गुणाकेश पाराशर, कमलकिशोर जोशी, कौशल शर्मा, मनीष दैपुरिया, सुनील चौधरी फूफ, मुकेश दीक्षित, कुलदीप शास्त्री, श्रीमती चित्रा शर्मा, विजय दैपुरिया, सतीश जोशी, हरगोविन्द शास्त्री, अर्पित मुद्गल, रामसिया दादा, अजय मिश्रा अखण्ड आदि उपस्थित रहे।