भाकिमो जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के प्रति जताया आभार
भिण्ड, 28 अप्रैल। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के प्रति संवेदनशील होकर महत्वपूर्ण निर्णय के साथ किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है, जोकि ग्रामीण अंचलों में गायों को पालने वाले किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात के रूप में योजना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया है, जिसमें मप्र में देसी गाय पालने वाले जोकि प्राकृतिक खेती करने वाले किसान यदि गाय पालते हैं तो उन्हें 900 रुपए प्रति माह देगी, ताकि मिलने वाला गोबर खेती के काम में आएगा। जिससे किसानों के खेत में उस खाद को मिलाकर खेती को उपजाऊ बनाया जा सकेगा। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उन्होंने भारत सरकार और मप्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि यदि किसान देसी गाय पालते हैं तो उन्हें राज्य सरकार 900 रुपया प्रति माह यानी 10 हजार 800 रुपए हर साल देगी। देसी गाय से प्राकृतिक खेती के लिए गोबर और उस से बनी खाद मिल सकेगा जो खेती और जमीन दोनों के लिए उपयोगी है। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नीति आयोग की कार्यशाला में की है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सरकार जिस तरह से हरित क्रांति के लिए किसानों को रासायनिक खाद पर सब्सिडी और अन्य सहायता देती है, उसी तरह प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय जरूरी है, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कृषि किट खरीदने के लिए 75 प्रतिशत राशि सरकार देगी। किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि अपनी अपनी खेती में से कम से कम एक एकड़ में प्राकृतिक खेती कराएं इससे दूसरे किसान प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार और मप्र सरकार के संयुक्त निर्देशों पर यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी और जो गोबर लोग एकत्रित करते हैं वह बर्वाद नहीं जाएगा, एक जगह इकट्ठा होकर फसल को ब्याव बनाने के लिए यह जैविक खाद का उपयोग किया जा सकेगा, जिससे किसान के खेत में फसल को कोई नुकसान नहीं होगा और अच्छी उपजाऊ के रूप में विकसित होगी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार और मप्र सरकार किसानों के लिए ऐसी तमाम योजनाओं के माध्यम से गांव के रहने वाले हर गरीब मजदूर किसानों के लिए यह योजना आगे बढ़कर कार्य करेगी और किसान भी इस योजना का लाभ लेकर अपने गोबर से बनने वाली जैविक खाद का उपयोग आसानी से अपने खेतों में कर सकेंगे हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है एवं इस योजना के माध्यम से गाय का पालन और सुरक्षा दोनों होंगी और हमारी धार्मिक भावनाएं भी गाय के प्रति बढ़ेगी। उन्होंने समस्त भिण्ड जिले के किसानों से आग्रह किया है कि इस योजना के माध्यम से आप एक निर्धारित स्थान पर अपने पशुओं का गोबर जैविक खाद के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इस खाद का उपयोग कर अपनी फसल को विकास और प्रगति की ओर ले जाएं, इस योजना का लाभ उठाएं। कृषि विशेषज्ञों ने भी जैविक खाद के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागृत कर रहे हैं।