भिण्ड, 13 अप्रैल। ग्राम कतरौल में टेकराम सरकार पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बुधवार को कथा को सुनने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा।
भागवताचार्य श्री रामेश्वरदास जी महाराज ने तृतीय दिवस में मनु कन्याओं के वंश का वर्णन और भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान के चरित्र की कथा का वर्ण करते हुए कहा कि किस प्रकार भक्त और भगवान की अटूट शक्ति से स्वयं ईश्वर ने अवतार लिया और भक्त की रक्षा की। इसी प्रकार इंसान को धैर्य के साथ ईश्वर की भक्ति में लीन रहना चाहिए। आज की कथा में टेकराम सरकार के महंत श्रीश्री 1008 रामदास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।