विकास के नाम पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं पूर्व विधायक : मेवाराम

विकास के लिए कदम से कदम मिलान को तैयार गोहद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

भिण्ड, 09 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने पूर्व विधायक रणवीर जाटव पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जनता के विश्वास को बेच दिया वो किस मूंह से महापुरुषों के सम्मान की बात कर रहे है। डॉ. गोविन्द सिंह हमारे आदर्श हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वो कभी बाहवाही नहीं चाहते, उनकी कार्यशैली से पूरा प्रदेश परिचित है। राणा भीमसेन की प्रतिमा का अनावरण करने की याद आपको इतने सालों बाद कैसे आ गई। हमारे नेता मनी डॉ. गोविन्द सिंह द्वारा प्रशासन को चेतावनी देने के बाद आपने आनन-फानन में प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम जारी किया। अगर आप इतने फिक्रमंद थे तो 2018 के विधानाभा चुनाव में रणवीर जी आप 15 माह विधायक रहे। अभी आप सरकार में मंत्री हैं, फिर हमारे जगाने पर ही आप क्यों जाग रहे हैं। इसके बाद भी पूर्व विकास की बात करे तो हम उनके साथ है।
पत्रकार वार्ता में गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने कहा कि विगत चार माह से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा जितने भी ज्ञापन दिए गए, उसमें हमेशा राणा भीमसेन की प्रतिमा का जल्द अनावरण की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। जिसको लेकर पिछले महीने नगर पालिका घेराव के दौरान प्रतिमा अनावरण की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि गोहद नगरीय छेत्र में स्वीकृत करोड़ों रुपए के विकास कार्य आरंभ नहीं हुए। गोहद जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा में है, उन भ्रष्ट अधिकारियों आश्रयदाता कौन है? ग्राम पंचायतों मे जो लोग काम कर रहे वो किसके समर्थक हैं। इसलिए जानता को गुमराह न करते हुए जनता के हित के कार्य करे विकास कार्यों में ऊर्जा खर्च करे। विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा साथ खड़ी है। पत्रकार वार्ता में गणेशराम शर्मा, विजय मुद्गल, संग्राम तोमर, गोपाल पचौरी, पिंकी उचाडिय़ा, बबलू बरैया, राजेन्द्र परिहार, महेश कौशल, बॉबी जर्मन आदि उपस्थित थे।