30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड एवं नाली

विधायक संजीव सिंह ने किया भूमिपूजन

भिण्ड, 19 मार्च। शहर के वार्ड क्र.36 कुशवाह कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण को लेकर काफी समय से लोग परेशान थे। जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। शनिवार को लगभग 30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली का भूमि पूजन विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने किया।
ज्ञातव्य रहे कि वर्षों से वार्ड क्र.36 कुशवाह कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिसका भूमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करा दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुशवाह कॉलोनी स्थित भिण्ड के जननायक स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की, विधायक ने स्व. रघुवीर सिंह के समाधि स्थल पर शीघ्र भव्य समाधि स्मारक बनाने की बात कही।
भूमिपूजन के अवसर पर विधायक संजीव सिंह ने कहा कि कुछ समय बाद कुरथरा रोड की एक अलग ही तस्वीर नजर आएगी। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी सीसी रोड और नाली निर्माण सहित विकास कार्य चल रहे हैं। जिन-जिन वार्डों में सीसी रोड और नालियां नहीं है। उन्हें भी शीघ्र बनाया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में भानू पार्षद, अवधेश सिंह कुशवाह, रणबहादुर सिंह भदौरिया, पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, शिवकुमार सिंह कुशवाह, सुघर सिंह भदौरिया, नाथूराम त्रिपाठी, किशोर सिंह कुशवाह, जर्नाधन सिंह, मयंक सिंह, कुक्कू राठौड़, रामवीर सिंह राजावत, गोपाल सिंह, अजीत सिंह राजावत, वरुण सिंह राजावत, जण्डेल सिंह भदौरिया सहित वार्ड के नागरिकगण मौजूद थे।