भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने गोरमी में निकाला विजय जुलूस, किया मिष्ठान वितरण

भिण्ड, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी द्वारा चार राज्यों में घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर नगर के प्रमुख मार्गों पर ढोल धमाकों के साथ विजय जुलूस निकाला।


इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत मोदी सरकार की विकासवाद एवं गरीब कल्याण की जीत है। जनता ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को आईना दिखाते हुए भाजपा में अपना पूर्ण विश्वास दिखाया है। मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर केन्द्र की मोदी सरकार एवं राज्यों की भाजपा सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं राष्ट्रवाद की जीत बताया। जहां गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं पर महिलाओं ने भाजपा को अपना भरपूर समर्थन दिया। हम सबको मिलकर अब आगामी 2023 में मप्र में भी ऐसी ही विजय पताका फहराना है।
युवा नेता डॉ. भारत सिंह भदौरिया रिंकू ने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए खुशी का पल है, जनता ने भाजपा पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। अब हम सब का भी फर्ज है कि हम आमजन एवं दलित, शोषित, वंचित वर्ग के कल्याण को अपनी प्राथमिकता समझे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र जैन, गोकुल सिंह परमार, रमन सिंह भदौरिया, जयवीर पुरोहित, अरविंद वर्मा, राजकुमार जैन, निर्मल आर्य, कमलेश वैशानदर, जगदीश सोनी, ध्रुव शर्मा, ओमकार यादव, नीरज यादव, जयसिंह गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर सरपंच, डॉ. चुन्नीलाल कर्ण, मनीष अग्रवाल, शिवराज यादव, विजय कुशवाह, सोनू भदौरिया, मोनू शर्मा, भानसिंह नरवरिया, मोनू जैन, राहुल थोकदार, बल्लू पांडे, विपिन यादव, सामंत यादव, अरविंद जैन, राहुल कटारे, कैलाश गुर्जर, सुमेर यादव, मोनू यादव, मुकेश थापक, अरविंद थापक, राजू गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।