चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ता ने मनाया जश्न

परेड चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर किया मिष्ठान वितरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास जनकल्याणी योजनाओं से फहरा भाजपा का परचम

भिण्ड, 10 मार्च। भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के परेड चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर जशन मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं चार राज्यों में भाजपा की विकास जन कल्याण योजनाओं की जीत बताते हुए प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं सुबह से ही टीवी चैनल के माध्यम से चुनाव परिणाम देख रहे थे एवं उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखण्ड में भाजपा की जीत का परचम का समाचार सुनते ही खुशी की लहर दौड़ गई, सभी पार्टी कार्यकर्ता पार्टी का झण्डा लेकर शहर के परेड चौराहे पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का हर जगह परचम फहराते हुए आतिशबाजी चलाई और एक दूसरे को बधाई देते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय यात्रा में नारे लगाते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों को जीत लिया अब मिशन 2023 में मप्र की बारी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ो देश तुम्हारे साथ है, योगी जी नेतृत्व करो उत्तर प्रदेश आपके साथ हैं इस प्रकार नारों के बीच पूरा शहर भारतीय जनता पार्टी के जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।


भाजपा महिला मोर्चा ने भी चार राज्यों में मिली भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर फूलों की होली खेलकर जश्न मनाया और बहनों ने नृत्य करते हुए योगी आदित्यनाथ इन चार राज्यों के प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने जिस तरह देश और प्रदेश में विकास जन कल्याण योजनाओं के लिए महिलाओं के लिए कार्य किया और हमारी मातृशक्ति ने अपने-अपने बूथ के अंदर पर कमर कसकर भाजपा के प्रत्याशियों को प्रचण्ड जीत जलाकर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की और वहीं एक दूसरे पर रंग बिरंगे फूल खिलकर होली जैसा जश्न मनाया।
मोदी, योगी की सुनामी में एक बार फिर से चार राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत रूपी सरकार बनने पर बिहारी बाल मन्दिर के संचालक राजेश शर्मा एवं संतोष सिंह मसूरी पवन भदौरिया ने भी अपने निवास पर चूरमा के लड्डू का वितरण करते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

महिला एवं पुरुषों ने नृत्य कर मनाया जश्न, फूलों की खेली होली

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में परेड चौराहे से लेकर गोल मार्केट तक ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया और आगामी चुनाव मप्र के लिए भी महिलाओं को कमर कसने के लिए जागृत करते हुए कांग्रेस को उखाडऩे का आह्वान किया।
मिष्ठान वितरण में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, श्रीमती नीलम भदौरिया एडवोकेट, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक, प्रो. इकबाल अली, आरबी सिंह बघेल एडवोकेट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, युवा नेता विष्णु सिंह राजावत, शोभित अग्रवाल, दिलीप सिंह कुशवाह, प्रदीप पांडे, मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी, अमित जैन, सोनू जैन, सौरभ जैन, दीपक शर्मा, हृदेश पुरोहित, महिलाओं में श्रीमती आरती पाठक, रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, रेखा शुक्ला, ममता शर्मा, देवी राठौर, शीला शर्मा, गीता राजावत, बेबी राठौर, धर्मेन्द्र सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोहद में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया मिष्ठान वितरण

गोहद में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर जुलूस निकालकर मिष्ठान वितरण किया।