भिण्ड, 10 मार्च। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता पर भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नया बस स्टैंड तक विजय यात्रा जुलूस निकाल कर आतिशबाजी चलाई गई, मिष्ठान बितरण कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पार्टी नेतृत्व को बधाई दी है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता सरनाम सिंह गुर्जर, अजीत सिंह यादव दद्दा, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवैया, हरनारायण सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, महेन्द्र सिंह परिहार, डॉ. बेताल सिंह गौड़, मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, गुप्ता जाटव सरपंच, रघुराज सिंह गुर्जर, राजीव जैन, राजेश कुशवाह, जगत सिंह कुशवाह, बकील सिंह यादव, बृजकिशोर परिहार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।