आजीवन सहयोग निधि धन संग्रह के लिए सहयोग करें जुटें कार्यकर्ता : राजपूत

कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य किया : नाथूसिंह गुर्जर
प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा नेताओं ने आजीवन सहयोग निधि के लिए राशि समर्पण की

भिण्ड, 02 मार्च। मप्र सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जमीनी निष्ठा के साथ केन्द्र और राज्यों में सरकारी स्थापित है और कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर प्रदेश नेतृत्व ने आजीवन सहयोग धन संग्रह निधि अभियान का प्रारंभ किया है, जिसमें व्यापारी, दुकानदारों, डॉक्टर, इंजीनियर एवं सर्वसमाज के व्यक्ति को इस अभियान के माध्यम से संगठन के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए विचारधारा से जोडऩा है। यह उन्होंने शहर के सिटी पैलेस परिसर में आयोजित भाजपा आजीवन सहयोग निधि धन संग्रह की बैठक में कही।
प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा कि कोई भी संगठन को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है, जिसके लिए हम सब कार्यकर्ता अपने परिश्रम से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर समाज तक पहुंच कर कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता हासिल होगी। जैसे की घर परिवार का आर्थिक से संचालन करते हैं, उसी तरह हमें संगठन के लिए कार्य करना, पार्टी हमारी मां है, हमारा घर है, यह भाव कार्यकर्ताओं के मन में जागृत हो और अपनी स्वच्छता अनुसार संगठन के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि यह अभियान महायज्ञ इसमें सब कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने समर्पण भाव से अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित किया। आज जो वट वृक्ष उनकी देन है और संगठन कार्य के लिए कार्यकर्ताओं से ही वह आर्थिक राशि प्राप्त करते थे, उनकी जन्म शताब्दी वर्ष पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता हर समाज तक पहुंचकर लक्ष्य को प्राप्त करें और संगठन का विस्तार करते हुए इस वट वृक्ष को बूथ केन्द्रों पर मजबूत बनाकर मिशन 2023 के विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय एवं जिला पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम फहराने के लिए तैयार रहें।
भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के समक्ष आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी प्रदेश के नगरीय प्रशासन आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया, सह जिला प्रभारी अशोक भारद्वाज, केपी सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कोकसिंह नरवरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, भिण्ड विधानसभा के प्रभारी पूर्व जनपद अध्यक्ष धीरसिंह भदौरिया तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग निधि हेतु समर्पण राशि को संगठन के लिए समर्पित किया। वहीं जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने समर्पण राशि की रसीद भेंट की।
बैठक का संचालन आजीवन सहयोग निधि के सह जिला प्रभारी अशोक भारद्वाज ने किया। वहीं भिण्ड विधानसभा के प्रभारी धीर भदौरिया ने शाल और श्रीफल के साथ मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री वरिष्ठ नेता केशव सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, मप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री प्राप्त डॉ. राजकुमार कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।