वयोवृद्ध समाजसेवी पुरोहित के निधन पर परशुराम ब्राह्मण संघ ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 13 जनवरी। अटेर क्षेत्र के गांव जौरी ब्राह्मण के निवासी ओमप्रकाश पुरोहित के पूज्य पिता व विकास पुरोहित के दादाजी वयोवृद्ध समाजसेवी सालिगराम पुरोहित (95 वर्ष) का गत सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जौरी ब्राह्मण में किया गया।
श्री पुरोहित के निधन पर समाजसेवी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, नियुक्ति समिति राष्ट्रीय अध्य्क्ष अरुण मिश्रा, कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोती, सीताराम नारौलिया, बृन्दावन उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ, संभागीय उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज, अवधेश शर्मा, केशव उपाध्याय, गिरजाशंकर भटेले, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, परमानंद तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, रिंकू कटारे, सुरेश कटारे, मुकेश कटारे, राकेश समाधिया, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रमाकांत चौधरी, बीके भार्गव, गोपाल थापक आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

पार्षद खैरटिया की माताजी का निधन

मौ। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.पांच कटरा मोहल्ला निवासी गोविन्द सिंह यादव (खैरटिया) की माताजी बादामी देवी का 105 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनकी अंत्योष्ट में नगर के व्यापारी, राजनैतिक जन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।