भिण्ड, 13 जनवरी। न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह तिवारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला द्वारा चंबल संभाग एवं भिण्ड जिले के संगठन को मजबूत करने के लिए तथा मप्र में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में सहभागिता कर पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में शिक्षा विभाग से गिर्राज सिंह भदौरिया को चंबल संभाग के संभागीय संरक्षक, शैलेन्द्र सिंह सेंगर को संभागीय अध्यक्ष, गगन शर्मा को जिलाध्यक्ष भिण्ड एवं धर्मेन्द्र माहेश्वरी जिला संयोजक भिण्ड के पद पर नियुक्त किया गया है।
नवीन मनोनीत पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम पूर्ण रूप से बहन करेंगे। 2005 के बाद के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती है और पुरानी पेंशन बहाल करवाने हेतु हम विधि पूर्वक कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए तन मन धन से कार्य करेंगे। उक्त मनोनयन पर संतोष यादव, रामसजीवन भारद्वाज, गोविन्द भदौरिया, मनीष मिश्रा, पंकज सोनी, प्रवेन्द्र शर्मा, एहसान कुरैशी, दिनेश भदौरिया, राहुल मिश्रा, देवेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश राजपूत, अंजू शर्मा, ऊषा दीक्षित, अयूब खान, सुनील भदौरिया, राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, महेन्द्र सिंह कुशवाह, विनीत राजौरिया, अश्वनी तिवारी, ब्रह्मानंद दिवाकर, मुनेन्द्र भदौरिया, मनोज शर्मा, शंभू कुशवाह, सुनीता अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, विनोद गोयल, सतेन्द्र गोयल, कांति कुशवाह, मुकेश राठोर, मयंक खण्डेलवाल आदि सैकड़ों साथियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।