भिण्ड, 13 जनवरी। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा संस्कृति सप्ताह के द्वितीय दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांतीय संयोजक श्रवण पाठक ने स्वामी जी की भारत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे राष्ट्रभक्त बनने के लिए अपने धर्म और संस्कृति पर गौरव करिए अपने त्यौहारों पर गर्व करें।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने उनके बाल्य काल की घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी पूरे विश्व समाज के सारथी बने। आभार प्रगट शाखा अध्यक्ष कमलेश सेंथिया ने किया। संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिवस जिला अस्पताल परिसर में रोको-टोको अभियान चलाया गया। जिसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल एवं डॉ. हिमांशु बंसल ने बिना मास्क के घर से ना निकलने की समझाइश देकर सभी को मास्क पहनाए और कोरोना नियमों के पालन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव डॉ. साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, अनिल शर्मा एडवोकेट, अजय बसेडिय़ा, सुखराम भारद्वाज, डॉ. देवेश शर्मा, डॉ. वरुण शर्मा, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जयप्रकाश शर्मा, राजमणि शर्मा, परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।