पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीराम जाटव का निधन

भिण्ड, 09 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीराम जाटव अन्नाइच वाले का निधन अन्नाइच गांव में हो गया। उनकी आयु लगभग 80 वर्ष थी, वे पिछले दिनों से सांस की बीमारी से ग्रसित थे, उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। आठ जनवरी को डिस्चार्ज होकर ग्वालियर से गृह ग्राम पहुंचे ओर जैसे ही उन्हें विस्तर पर लिटाया उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में रविवार को किया गया।
हरीराम जाटव किसी पहचान के मोहताज नहीं है, वो नींव का पत्थर है जिस पर भाजपा गोहद विधानसभा में विशाल रूप लिए खड़ी है। स्थानीय प्रत्याशी की मांग जब गोहद विधानसभा क्षेत्र में गूंजी तो वो गोहद विधानसभा से प्रथम दावेदार थे। गोहद भाजपा द्वारा हरिराम जी को प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर महल में राजमाता सिंधिया के सलाहकार संभाजीराव अग्रे, जनार्दन गनफुले से रायशुमारी की, लेकिन टिकट नहीं मिला। जिसके बाद स्थानीय भाजपा द्वारा उन्हें चुनाव लड़ाया गया। हरिराम जी जिला पंचायत सदस्य भी रहे। हरिराम जाटव के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा लालसिंह आर्य, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, राजनारायण शर्मा, रामनिवास शर्मा, चौधरी सरनाम सिंह, कंचन सिंह गुर्जर, मलखान सिंह गुर्जर, सोबरन पटेल, कमल सिंह तोमर, संतोषीलाल बांदिल, मुरारीलाल अग्रवाल, विवेक जैन, भीकम कौशल, मेहताब सिंह गुर्जर, लक्ष्मी नारायन शर्मा, महेश कौरव, ब्रजकिशोर भटेले, मुन्नालाल कांकर, महेश पाण्डे, सुरेश बोहरे, ओमप्रकाश कुशवाह, ओपी आर्य, विद्याराम शेजवार आदि ने शोक व्यक्त किया है।
फोटो 09 बीएचडी-04