श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ सहित समाजसेवियों ने जताया शोक
भिण्ड, 01 जनवरी। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा (चौधरी इलेक्ट्रॉनिक्स गोहद) के पूज्य पिताजी समाजसेवी सुरेश चंद्र शर्मा का बीते शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात्रि तकरीबन 12:15 बजे निधन हो गया। श्री शर्मा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, बीती रात्रि उनका हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। गोहद क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी निवासी सुरेश चंद्र शर्मा 74 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके थे। श्री शर्मा के निधन की खबर पाकर गांव में शोक की लहर छा गई, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृहग्राम बिरखड़ी में किया गया।
समाजसेवी शर्मा के निधन पर क्षेत्र के तमाम समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों सहित श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों मं समाजसेवी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, नियुक्ति समिति राष्ट्रीय अध्य्क्ष अरुण मिश्रा, कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गिरिराज पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोती, सीताराम नारौलिया, बृन्दावन उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ, संभागीय उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज, अबधेश शर्मा, केशव उपाध्याय, गिरजाशंकर भटेले, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, परमानंद तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, रिंकू कटारे, सुरेश कटारे, मुकेश कटारे, राकेश समाधिया, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रमाकांत चौधरी, बीके भार्गव, गोपाल थापक आदि प्रमुख हैं।