भिण्ड, 24 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन गीता भवन गली भिण्ड में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ओपी शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ-साथ निम्न कवियों को काव्य पाठ के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, रामकुमार पाण्डेय, संतोष अवस्थी अंश, प्रदीप दीक्षित, शशिवाला राजपूत, मनोज सोनी स्वर्ण, डॉ. शिवेन्द्र सिह शिवेन्द्र, अंजुम मनोहर, प्रदीप युवराज बाजपेयी, रजा ग्वालियरी, शैलेश नारायण सिंह आदि कवि काव्यपाठ करेंगे।
अटलजी की जयंती सेवा दिवस के रूप में आज मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
गोरमी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी द्वारा सेवा एवं स्वशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गोरमी मण्डल के 64 बूथ केन्द्रों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर युवामोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर एवं मरीजों को फल वितरण कर मनाई जाएगी अटल जी की जयंती। इसके अलावा नगर के थाना रोड पर मण्डल अध्यक्ष के आवास पर अटल जी जी जायंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।