भिण्ड, 23 दिसम्बर। लंबे समय से भाजपा से जुड़े सीधे, सरल, मिलनसार स्वभाव के बिजली मेकेनिक डॉ. सुरेश विनोरिया उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्र.नौ मौ का गुरुवार को तड़के पांच बजे के करीब हृदयघात होने से निधन हो गया है। अंत्योष्ट स्थानीय मुक्तिधाम में की गई। उनके निधन पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री राजीव कौशिक, इकबाल पठान, रमेश राठौर पत्रकार, संजीव यादव, रामू कुशवाह, राजेश कुशवाह, दिनेश राठौर, जागेश यादव, वीरेन्द्र यादव फौजी, जाहिद खां, अजीत जैन, अतुल राजपूत, सहित अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।