भिण्ड, 20 दिसम्बर। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर धरातल पर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी मप्र श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक इंजी. विजय शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए, प्रदेश सह प्रभारी अरुण व्यास, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन शर्मा और युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय की सहमति तथा संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ की अनुशंसा पर आलोक भारद्वाज को संभागीय उपाध्यक्ष चंबल संभाग मनोनीत किया गया।
भारद्वाज को संभागीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर धर्मेन्द्र शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, दीपक चौधरी, गौरीशंकर त्रिवेदी, बबलू पाण्डेय, गिरिराज पाण्डेय, आशीष भारद्वाज, अंकित भारद्वाज, पवन भारद्वाज, आदित्य पुरोहित पुरखा, कृष्णा पुरोहित, सचिन खेमरिया, शिवा शर्मा, सुनील शर्मा, अतुल पाठक, आशीष जोशी, आशीष तिवारी गजना, धर्मेन्द्र तिवारी, आशीष पाण्डेय, अमरीश शुक्ला सहित तमाम इष्टमित्रों ने बधाई दी।