संतों का आशीर्वाद सर्वाधिक महत्वपूर्ण : रामदास महाराज

पिता की पुण्यतिथि पर दंदरौआ में कराया भण्डारा

भिण्ड, 20 दिसम्बर। जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआधाम मे सोमवार को स्व. पं. आरके त्रिपाठी धर्माचार्य की पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र विष्णुकांत त्रिपाठी ने सभी संतों एवं पंडितों सहित सभी श्रृद्धालुओं के लिए भण्डारे का आयोजन किया।
इस अवसर पर श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद ही मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखता है। महाराज ने सभी श्रृद्धालुओं को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर रामवरन पुजारी, राजेन्द्र शास्त्री, अनूप तिवारी, जलज त्रिपाठी, अंबरीश आचार्य, अंकित शास्त्री, पीएन पुरोहित, मदन पुरोहित, मनोज शर्मा, मोहनदास नगाइच, रामकिशन तिवारी, प्रदीप त्रिवेदी, अतुल शर्मा, राजुल तिवारी, जयकरण, विजयकरण त्रिपाठी सत्यदीप पुरोहित, किशोर यादव, अजीत परिहार सहित अनेक श्रृद्धालु उपस्थित रहे।