डॉ. पाराशर के निधन पर ब्राह्मण समाज ने किया शोक व्यक्त

पाराशर का जाना समाज के लिए अभूतपूर्व क्षति : कटारे

भिण्ड, 07 दिसम्बर। समाजसेवी आयुष चिकित्सक डॉ. कैलाश पाराशर का विगत रविवार को अटेर रोड पर स्वरूप विद्या निकेतन के पास सड़क दुर्घटना में दुखद निधन होने पर श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ एवं समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है।
ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पाराशर सात्विक विचारधारा वाले शांतिप्रिय व्यक्ति थे। गरीबों का दर्द भलीभांति समझते थे, उन्होंने अपना जीवन गरीबों की सेवा में समर्पण किया था, आज उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय ने कहा कि श्री पाराशर जी मेरे पितातुल्य थे, सब उन्हें दादा कहकर बुलाते थे, मुझे उन्होंने हमेशा अपने बच्चे की तरह प्रेम दिया। आज उनके जाने का बहुत दुख हुआ। कभी नहीं सोचा था कि इस तरह दादा हम सभी को छोड़कर चले जाएंगे, उनकी कमी हमें जीवनभर सताएगी। श्री पाराशर के निधन पर भाजपा नेता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भारद्वाज, श्याम सुंदर कटारे, इंजी. विजय शर्मा, रमेश पाठक, अवध बिहारी पाण्डेय, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दीपक चौधरी, केजी शर्मा, कमल किशोर जोशी, संजय पाठक, गिरिराज पाण्डेय, आलोक भारद्वाज, अवधेश शर्मा, राजीव बरुआ, आदित्य पुरोहित पुरखा, कृष्णा पुरोहित सहित कई समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया।