भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने अतुल पाठक

भिण्ड, 07 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा द्वारा सोमवार को युवा नेता अतुल पाठक को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया। सदस्य नियुक्त होने पर पाठक ने कहा कि युवामोर्चा ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, डॉ. रमेश दुबे, धर्मेन्द्र तिवारी, आशीष सिंह भदौरिया, रक्षपाल सिंह, सिद्धार्थ जैन, देवकांत बरुआ, हैरी शर्मा, अमरदीप, दिनेश शर्मा, राहुल भारद्वाज आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।