राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने किया लोकार्पण
भिण्ड, 03 दिसम्बर। गोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानहड़ में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया द्वारा कृषि उपार्जन केन्द्र पर फसलों की तौल के लिए बने नए चबूतरे का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत मानहड़ में मानहड़, सुनारपुरा, खेरिया, लावन और अकलोनी सहित सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की तौल का कार्य किया जाता है, किंतु मानहड़ ग्राम पंचायत में कृषि उपार्जन केन्द्र पर तोल के लिए चबूतरा ना होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब चबूतरे का निर्माण होने से फसलों का तौल विधिवत किया जा सकेगा और बरसात होने पर फसलों को भीगने से बचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि शीघ्र ही यहां पर हैण्डपंप खनन का कार्य होगा, इसी के साथ इस पर टीन शेड निर्माण का भी कार्य किया जाएगा। जिससे कि बरसात होने पर भी किसानों की फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा। अन्नदाता हमारी देश की जीवन रेखा है, अन्नदाता यदि दुखी हुआ तो सब कोई दुखी हो जाएगा।
कार्यक्रम में पंचायत इंजीनियर मुकेश भारद्वाज, सरपंच सावित्री देवी, आनंद कुमार सिंह, पंचायत समिति के अध्यक्ष कमल सिंह भदौरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष रविप्रताप सिंह भदौरिया, सचिव भूपेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक सचिव संतोषी देवी, स्वछग्रही मुकेश सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया सहित दो सैकड़ा से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।