21 किलो तेल से होगा शनिदेव का महाअभिषेक आज

भिण्ड, 03 दिसम्बर। शहर के इटावा रोड स्थित कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में शनि अमावस्या के अवसर पर भगवान शनिदेव का 21 किलो सरसों के तेल से महाभिषेक किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कमल किशोर शर्मा ने बताया है कि चार दिसंबर शनिवार को अमावस्या होने के कारण सुबह आठ बजे महाभिषेक किया जाएगा। शनि भगवान की पूजा का विशेष महत्व होता है। शनिवारी अमावस्या पर पूजा करने पर शनि दोष स्वत कम हो जाता है। मन्दिर महंत स्वामी दयानंद ने सभी भक्तों से अपील की है कि शनि अमावस्या पर आप परिवार सहित मन्दिर में पहुंच कर धर्म कार्य में सहभागी बनें।