भिण्ड, 29 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोरमी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती शुभचिंती सोनी का बीमारी के कारण शुक्रवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर स्थानीय राजनेताओं, पत्रकारों एवं आमजन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, श्रीकृष्ण कटारे, दलवीर सिंह तोमर, सुरेन्द्र जैन, अरविंद वर्मा, जयवीर पुरोहित, गोकुल सिंह परमार, निर्मल आर्य, राजकुमार जैन, शिवराज यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव, मोनू शर्मा, रामजीलाल थापक, सोनू भदौरिया, पटेल यादव, जयसिंह गुर्जर, विजय कुशवाह, रामवीर गुर्जर, ध्रुव शर्मा, संतोष भदौरिया, अरविंद जैन आदि शामिल हैं।