मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : दैपुरिया

-भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक आयोजित

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की टिफिन बैठक दूधाधारी आश्रम चरथर रोड पर आयोजित की गई। जिसमें मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोजन किया और भाजपा सरकार की किसान जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का भाव एक-दूसरे के प्रति जाग्रत किया।
मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि टिफिन बैठक हमारे विचारधारा के और संकल्प को लेकर है। जिस पार्टी कार्यकर्ताओं में सामंजस बना रहे और संगठन का विस्तार हर बूथ पर पहुंच सके। कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का उद्देश्य है। उन्होंने पहले सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की फिर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जण्डेल सिंह कुशवाह, भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, रामलखन मिश्रा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत टंटी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह भदौरिया उदोतपुरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह भदौरिया, संतोष सिंह मसूरी, जिला मंत्री महेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, अमित जैन, विक्रम सिंह जादौन, मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया शैलू, वैभव राजावत, सूरज बरुआ, रवि भदौरिया, अमित जैन, पंकज शर्मा, सतेन्द्र सिंह कुशवाह, बलवंत हिण्डोलिया प्रमुख रूप से शामिल थे।