राजमाता के विचारों को कार्यकर्ता संकल्प लेकर समाज तक पहुंचाएं : आभा जैन

– भाजपा महिला मोर्चा ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी की वटवृक्ष राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर मनाई गई। जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का संपूर्ण जीवन संगठन और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा, उन्होंने पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया। सभी कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विचारधारा को पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनाव में विजयश्री दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णाकांता तोमर ने कहा कि राजमाता साहब ने संपूर्ण जीवन संगठन राष्ट्र कल्याण, जनसेवा में समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा के संगठन को पूरे देश में वट वृक्ष के रूम में खड़ा किया। राजमाता भाजपा के संस्थापक के सदस्यों में महिला होते हुए उन्होंने महिला संगठन को भी आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए कार्य किया। राजमाता का व्यक्तित्व और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदैव आगे बढ़ने का कार्य किया है।
जिला महामंत्री आरती पाठक एवं पूर्व महिला सरपंच संगीता कौशल ने कहा कि राजमाता ने हमेशा संघर्ष करते हुए सत्य का साथ दिया। विकास और प्रगति के लिए उन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ की विचारधारा को समाज के अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का कार्य करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निर्माण भी किया। राजमाता साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। आज मैं उनकी जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि राजमाता जी के बताए हुए मार्ग को समाज तक पहुंच कर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनीता सोनी, नागरिक सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष ऊषा नगरिया, गुड्डी राजावत, पिंकी तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, बेबी राठौर, सोनाली अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद थीं।