भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर भाजपा एवं भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर मनाई।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की एक सच्ची सिपाई थीं, उनका जीवन त्याग और बलिदान के लिए समर्पित था। उन्होंने ने 1957 में मप्र के गुना संसदीय क्षेत्र से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ कर संसद में प्रवेश किया था। राजमाता का संपूर्ण जीवन समाज के पिछड़े और वंचित लोगों के कल्याण के लिए शुरू से ही समर्पित रहा था, राजमाता ने जनसंघ से लेकर भाजपा के लिए तन मन धन से सेवा की।र ाजमाता ने महलों को छोड़कर देश की सेवा करने का जिम्मा उठाया था, आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश की सेवा करने के लिए अग्रसर है।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया टीपू, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, सुभाष मण्डल कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र बंटी शुक्ला, वनखण्डेश्वर मण्डल कोषाध्यक्ष संदीप पाराशर, युवामोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ पुलक, युवा नेता आशीष बौहरे, छोटू मिश्रा, राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।