राजमाता का जीवन राष्ट्र कल्याण एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा : नरवरिया

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता सिंधिया की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की वटवृक्ष राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती भाजपा कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी मनाई गई। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित करने वाली त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं, उनका संपूर्ण जीवन संगठन और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया। सभी कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विचारधारा को पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनाव में विजयश्री देनालय के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। यही संकल्प राजमाता साहब की जयंती पर हम सबके लिए प्रेरणादायक बनेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि राजमाता साहब ने संपूर्ण जीवन संगठन राष्ट्र कल्याण, जनसेवा में समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा के संगठन को पूरे देश में वट वृक्ष के रूम में खड़ा किया। राजमाता भाजपा के संस्थापक के सदस्यों में महिला होते हुए उन्होंने महिला संगठन को भी आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए कार्य किया। राजमाता का व्यक्तित्व और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदैव आगे बढ़ने का कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत ने कहा कि राजमाता ने हमेशा संघर्ष करते हुए सत्य का साथ दिया। विकास और प्रगति के लिए उन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ की विचारधारा को समाज के अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का कार्य करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निर्माण भी किया। राजमाता साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। आज मैं उनकी जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि राजमाता जी के बताए हुए मार्ग को समाज तक पहुंच कर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर जिलामंत्री शिवप्रताप सिंह राजावत, शेखर खटीक राजीव उपाध्याय उपस्थित थे।