लोकसेवा केन्द्र पर शासन निर्धारित शुल्क देकर आधार सेवा का ले सकते हैं लाभ : अपर कलेक्टर

भिण्ड, 10 अक्टूबर। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने बताया कि लोकसेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत लोकसेवा केन्द्रों में आधार पंजीयन एवं अपडेट केन्द्र प्रारंभ किए जा रहे हैं, इसी क्रम में 25 अगस्त 2025 तक लोकसेवा केन्द्र रौन, मिहोना, लहार, आलमपुर, भिण्ड शहरी, अटेर तथा मौ में आधार केन्द्र पंजीयन एवं अपडेट केन्द्र प्रारंभ हो चुके हैं। आमजन लोकसेवा केन्द्र पर शासन निर्धारित शुल्क देकर आधार सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 125 रुपए है। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 साल से 17 साल के लिए नि:शुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट हेतु 75 रुपए है। (यदि बायोमेट्रिक अपडेट करवाते हैं तो डेमोग्राफिक अपडेट साथ में बिना अतिरिक्त शुल्क के 125 रुपए में ही करवा सकते हैं)। पीओआई/ पीओए डॉक्यूमेंट अपडेट हेतु 75 रुपए शुल्क है। नवीन कार्ड (0-5 ऐज ग्रुप और 5 साल से अधिक) के लिए नि:शुल्क है। आधार सर्च केवाईसी अथवा अन्य माध्यम से एवं कलर प्रिंट आउट ए4 शीट पर 40 रुपए है। इसके अतिरिक्त लोकसेवा केन्द्र पर यदि अधिक शुल्क की मांग की जाति है तो कलेक्टर भिण्ड के आदेश 25 अगस्त 2025 द्वारा प्रत्येक प्रकरण 25 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। यदि पात्र आवेदक को जो की नियमानुसार पात्र हैं एवं आवश्यक दस्तावेज रखते हैं को मना किया जाता है तो प्रत्येक प्रकरण 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। लोकसेवा केन्द्र पर अधिक शुल्क लेने अथवा रसीद ना देने पर आवेदक/ शिकायत कर्ता सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं अथवा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 9244336334 पर लोकसेवा केन्द्र निगरानी डेस्क में शिकायत/ सूचना दे सकते हैं।