भाजपा नेता डॉ. गुप्ता पंचतत्व में विलीन

-सांसद, विधायक सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भिण्ड, 08 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता का गत दिवस निधन हो गया। वे अपने पीछे भाई रमेश गुप्ता एडवोकेट, पुत्रगण शैलेन्द्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पूर्व सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में डॉ. गुप्ता को पार्टी के झण्डे में रखकर मुक्तिधाम ले जाया गया।
मुक्तिधाम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, सांसद संध्या राय, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, रामलखन गुप्ता अध्यक्ष, केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, संजीव कांकर, कैलाश नगरिया, रामनरेश शर्मा, हरनारायण गुप्ता, मनोज अनंत, राजेन्द्र भमड़ी, गुरुदेव नरवरिया, श्यामसुंदर यादव, रामअवतार भदौरिया पार्षद, मुकेश जैन, विमल जैन, उपेन्द्र भदौरिया, जेपी शर्मा, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, कांगे्रस नेता संदीप मिश्रा, अशोक गुप्ता, आशीष सिंह भदौरिया, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, प्रेम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा राजे, संतोष गुप्ता, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, राजेन्द्र वर्मा, डॉ. सुरेश बंसल, सुरेन्द्र भारद्वाज, राजीव गुप्ता, डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. केके दीक्षित, डॉ. एनसी गुप्ता, सोमदत्त पलिया, शोभित अग्रवाल, वीरेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, डॉ. आरएन राजौरिया, बजरंग सिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष नपा कप्तान सिंह यादव, शियाशरण यादव, वीरेन्द्र ओझा, मुकेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, गुणाकेश पाराशर के अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी, समाजसेवी, चिकित्सक, अभिभाषकगण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।