खण्डेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर युवा नेताओं ने दी बधाई

भिण्ड, 21 जुलाई। भारतीय जनता युवामोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्षों को संबोधित किया।
इस अवसर पर युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, डिम्पल सिंह चौहान ध्यानेन्द्र एवं विश्वप्रताप सिंह विष्णु ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का माल्यार्पण कर बधाई दी। खण्डेलवाल ने कहा कि युवामोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ की हड्डी का काम करता है। युवा ऊर्जा के केन्द्र होते हैं। युवा जोश जिस तरफ चलता है उस तरफ परिणाम निकलते हैं और विजयश्री मिलती है। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने तीनों युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।