राष्ट्रगान गाने से होता है देश का सम्मान : प्रो. शर्मा

भिण्ड, 06 जुलाई। हम फाउण्डेशन भिण्ड द्वारा रविवार को गौरी सरोवर के पीछे शनिदेव मन्दिर के पास घाट पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम, राष्ट्रगान का करें सम्मान जन-गण-मन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त मंत्री शैलेश सक्सेना, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया, जिला संयोजक अंकित बंसल सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रोफेसर रामानंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान हमारे देश के प्रति हमारा सम्मान का प्रतीक है, जब हम राष्ट्रगान गाते हैं तो हमें अपने देश के प्रति गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रगान का सम्मान करें, क्योंकि यह हमारी राष्ट्रीय पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। राष्ट्रगान जियो और जीने दो का संदेश देता है। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि जन-गण-मन एक राष्ट्रगान है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है और यह कर्तव्य राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का उद्देश्य भारत की व्यवस्था में एकता की भावना को व्यक्त करता है। प्रांतीय वित्त मंत्री शैलेश सक्सेना ने बताया कि ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर राष्ट्रगान का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 से किया जा रहा है, जो प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को किया जाता है। राष्ट्रगान के अंत में पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया एवं हम फाउण्डेशन के प्रांत उपाध्यक्ष के भाई मदन मिश्रा के निधन पर 2 मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।