सक्षम दिव्यांगजन सेवा केन्द्र का शुभारंभ एवं कार्य प्रगति

भिण्ड, 30 मई। सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मण्डल के प्रांत सचिव दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में सक्षम दिव्यांगजन सेवा केन्द्र का गत दिवस संस्था कार्यालय पर शुभारंभ किया गया। जिसमें बौद्धिक दिव्यांगजन, सेरेब्रल पॉलिसी, दिव्यांगजन के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ निरंतर दिया जा रहा है। सक्षम के जिला कार्यालय कार्यकर्ता राघव सिंह द्वारा दिव्यांग बच्ची खुशबू को प्रमाण पत्र दिया गया। दिव्यांग सेवा केन्द्र पर प्रांत सचिव दिनेश शर्मा पहुंचे। सक्षम कार्यालय पर लक्ष्मी बौद्धिक दिव्यांगजन को निरामय स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया।
भारत सरकार की यूडीआईडी कार्ड, जिसे विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र भी कहा जाता है, भारत सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए शुरू की गई एक योजना है। यह कार्ड प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है और उन्हें विभिन्न लाभों और सेवाओं तक पहुंचने में मदद करता है। बच्ची खुशबू के माता पिता को कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
दिव्यांगजन साथियों तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना बौद्धिक दिव्यांगजन सेरेब्रल पॉलिसी ऑटिज्म औरमल्टी डिसएबल व्यक्तियों और बच्चों के लिए एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो एक वर्ष में एक लाख रुपए तक का इलाज की राशि की प्रति पूर्ति करता है, जिसमें डेंटल के लिए चार हजार रुपए, यात्रा व्यय दो हजार रुपए, आउटडोर पेशेंट के लिए 15 हजार रुपए, इनडोर पेशेंट के लिए 15 हजार रुपए, फिजियोथेरेपी के लिए 20 हजार रुपए, सर्जरी के लिए भी कवर करता है। इसलिए सक्षम दिव्यांगजन सेवा केन्द्र भिण्ड में आकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। काउंसलिंग, परामर्श, मार्गदर्शन के लिए भी सेवा केन्द्र द्वारा दिव्यांगजन साथियों के लिए खुले है, यह आपका प्लेटफॉर्म है, यहां अपनी बात बेझिझक होकर कहें, शासन-प्रशासन की योजनाओं से जोडने का कार्य सेवा केन्द्र द्वारा किया जाता है।