पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री कुशवाह के भतीजे का निधन

भिण्ड, 19 अगस्त। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री मोहन सिंह कुशवाह के भतीजे शैलेन्द्र सिंह उम्र 38 साल पुत्र नाथूसिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह कुशवाह का निधन हो गया है। शैलेन्द्र सिंह कैंसर रोग से ग्रसित थे और उनका इलाज बिरला हॉस्पिटल ग्वालियर में चल रहा था। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड गए हैं। रविवार को उनकी अंत्येष्टि पैतृक गांव गोअरा में की गई।
शैलेन्द्र सिंह के निधन पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनके गांव जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों प्रांतीय संगठन सचिव विजय दैपुरिया, रमेशबाबू शर्मा, रामदत्त शर्मा, गंगासिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी राधाकांत शर्मा, आजाद खान दुल्हागन, कृष्णस्वरूप शर्मा, रामबरन सिंह कुशवाह, शेरसिंह कुशवाह, लाखन सिंह चौहान रौन आदि प्रमुख हैं।