मेडिकल संचालक पर गोली चलाने वाला 10 हजार का इनामी दूसरा आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड, 28 मई। शहर कोतवाली भिण्ड पुलिस ने अटेर रोड पर मेडीकल संचालक पर गोली चलाने वाले 10 हजार के फरार इनामी दूसरे आरोपी को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक दीपक तोमर के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसर तारतम्य में थाना शहर कोतवाली में 18 मई को फरियादिया मेडीकल स्टोर संचालक की शिकायर्त पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अवैध हथियार से फायरिंग करने पर अपराध क्र.243/25 धारा 110, 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक सोहनीश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम का गठन कर फरार आरोपियों की धडपकड हेतु लगाया गया। पुलिस द्वारा 24 मई को अपराध सदर के एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जाकर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 26 मई को मुखबिर सूचना पर प्रकरण के अन्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर के अवैध कट्टे व एक जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक सोहनीश सिंह तोमर एवं सुरेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक रवि जादौन, आरक्षक अभिषेक यादव, दीपक राजावत, अमन प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

One thought on “मेडिकल संचालक पर गोली चलाने वाला 10 हजार का इनामी दूसरा आरोपी गिरफ्तार

  1. Pingback: viagra 25

Comments are closed.