सभापति तोमर ने स्वर्ग सदन आश्रम को दिया ई-रिक्शा

ग्वालियर, 05 मई। सभापति मनोज सिंह तोमर ने अपनी निधि से स्वर्ग सदन आश्रम को ई-रिक्शा का नि:शुल्क वितरण किया। इस अवसर पर स्वर्ग सदन आश्रम के संचालक विकास गोस्वामी, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित स्वर्ग सदन के बुजुर्ग गण उपस्थित रहे।
सभापति मनोज सिंह तोमर ने कहा कि स्वर्ग सदन आश्रम की मांग पर ई-रिक्शा नि:शुल्क प्रदान किया है। आश्रम में अनाथ बुजुर्ग निवास करते हैं, उनको अस्पताल या जरूरी स्थान पर लाने ले जाने में आश्रम को काफी समस्याओं का सामना करना पडता था। अब रिक्सा मिलने से आश्रम के संचालन में सुविधा मिलेगी।