सांसद संध्या राय मारकण्डेश्वर मन्दिर गोहद एवं पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया वन खण्डेश्वर मन्दिर भिण्ड के कार्यक्रम में हुए शामिल
भिण्ड, 05 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड का प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र केदारनाथ धाम में कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह का लाइव कार्यक्रम मारकण्डेश्वर मन्दिर वार्ड क्र.14 गोहद में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती संध्या राय उस्थित रहीं।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति बताया गया कि भिण्ड शहर के वनखण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चारों धाम की विकास यात्रा को केदारनाथ धाम से प्रारंभ की है, जिन्होंने अध्यात्मिक रूपी कार्य को आगे बढ़ाने का काम किया। जो व्यक्ति धर्म का पालन करता है वही सत्य की ओर आगे बढ़ता है, ऐसा भाव हम सब पार्टी कार्यकर्ता में होना चाहिए। देश के जितने भी प्राचीन देवस्थान हैं वह हमारी संस्कृति की धरोहर हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर कहा भारतीय संस्कृति की मुख्य पहचान हमारे राष्ट्रीय संत भगवान शंकर के अवतार आदि गुरु शंकराचार्य जी ने समाज को एक सूत्र में बांधने से प्रारंभ किया उनकी कठोर तपस्या से आज अध्यात्मिक कार्य और केदारनाथ धाम को विकास की मुख्य कड़ी से जोडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस से केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ और अन्य यात्राएं भी करने में लोगों को सर्व सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हमें केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आध्यात्मिक विचार हमें सुनने को प्राप्त हुआ है, हम सब पार्टी के कार्यकर्ता उनका अनुशरण कर हिन्दुत्व रूपी समाज को जागृत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
शहर के वन खण्डेश्वर मन्दिर एवं गोहद के मारकण्डेश्वर मन्दिर, लहार के कालेश्वर मन्दिर एवं मेहगांव में भी एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण को कार्यकर्ताओं ने सुना, वहीं मुख्य अतिथियों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी देवी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण भी किया वन खण्डेश्वर मण्डल कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया एवं आभार मंडल अध्यक्ष अमित जैन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, कोक सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राममिलन शर्मा एडवोकेट, रविन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, उमाकांत मिश्रा एडवोकेट, श्रीमती कुसुमलता भदौरिया, जिला कार्यालय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, अतुल पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, पूर्व जनपद अध्यक्ष धीरसिंह भदौरिया, जेडी खान, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी, डॉ. तरुण शर्मा, सिद्धार्थ जैन, अनिल दुबे, अनु रणजीत सिंह कुशवाह, मोनू नरवरिया, अनिल सिंह कुशवाह, उपेन्द्र राजौरिया, प्रतीक पांडे, श्याम किशोर दीक्षित, श्याम सिंह राठौर, पूर्व पार्षद अनूप पांडे, जेल सिंह नरवरिया, रायसिंह नरवरिया, राजवीर सिंह गुर्जर, अमित चौधरी, नरेश सिंह भदौरिया, राधाकृष्ण शर्मा, रोहित करैया आदि लोग उपस्थित थे।