बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु सर्वे दल द्वारा मेहगांव में जन जागरूकता कार्य

भिण्ड, 23 अप्रैल। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन तिवारी के निर्देशन में बाल भिक्षावृत्ति अभियान का अगला चरण विकास खण्ड महिलाओं में प्रचार प्रसार जागरूकता के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।
बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु गठित सर्वे दल द्वारा सर्वप्रथम विकास ख.ड मेहगांव में पहुंचकर जन जागरूकता का कार्य किया गया। मेहगांव महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी महावीर सिंह, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया कि बाल भिक्षावृत्ति समूचे समाज पर एक कलंक है और यह अत्यंत ही गलत कार्य है। किशोर न्याय अधिनियम की धारा 76 में यह अपराध घोषित किया गया है तथा कोई भी अगर बालक को बाल भिक्षावृत्ति के उद्देश्य से नियोजित करता है तो उसे 5 साल की सजा का प्रावधान है। इसके पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें भिक्षावृत्ति अभिशाप है, भिक्षा नहीं शिक्षा के नारे लगाए गए। साथ में महिला बाल विकास विभाग मेहगांव परियोजना से दीपक ओझा, रामबरन कटारे, अरविन्द भदौरिया, अवनीश दीक्षित, मौजीलाल प्रजापति, पर्यवेक्षक विमलेश शर्मा, सरिता शर्मा, सुधा शर्मा, रेखा रायपुरिया, सलमा बेगम एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।