सदस्यता अभियान शुरू कर कांग्रेस ने मनाया मप्र स्थापना दिवस

भिण्ड, 01 नवम्बर। जिला कांग्रेस ने पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता की स्वस्थ रहने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनिल भारद्वाज एवं आभार वीरेंद्र यादव उमरी ने किया।
इस अवसर पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य मजबूत होगा तभी देश मजबूत बनेगा। हमें अपने संघीय ढांचे को मजबूत बनाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की रीति नीति का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर बड़ी संख्या में नए सदस्यों को पार्टी जोड़कर सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम को कार्यवाहक अध्यक्ष ईरशाद अहमद, नगर अध्यक्ष संजय भूता, अरविंद अरेले, राहुल कुशवाह, संजीव बरुआ, दीपू दुबे, राजवीर खन्ना, इंजी. राजू लोधी, सोहन तिवारी, राघवेंद्र कांकर, गोविंद शाक्य, दर्शन तोमर, अंकित तोमर, कुलदीप भारद्वाज, छोटू चौबे, देश दीपक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इरशाद बने सदस्यता प्रभारी

जिले में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद को सदस्यता अभियान भिण्ड जिले का प्रभार दिया गया है।

एक सैकड़ा लोगों ने ली सदस्यता

मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में 11 बजे सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया, इसी क्रम में भिण्ड जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी मानसिंह कुशवाह की अगुआई में मेहगांव से अशोक सिंह, मुकेश जाटव, प्रमोद कुशवाह, जोनी निगम, मुकेश सिंह बराकला, श्यामवीर सिंह अटेर, सुरेंद्र शंखवार, जितवार सिंह, जबर सिंह गोरमी, बृजमोहन सिंह मौ, दीपू वर्मा, अनुराग जाटव, सोमेश सिंह, दिल्लीराम सहित करीब एक सैकड़ा लोगों को कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण कराई गई।