भिण्ड, 31 अक्टूबर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस एक नवंबर के समारोह का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र श्रीमती संध्या राय एवं भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह रहेंगे।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित निराला रंग विहार, मेला ग्राउण्ड परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे अतिथियों का आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके बाद 6.15 बजे राष्ट्रगान एवं 6.30 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आत्मनिर्भर मप्र के लिए जनभागीदारी अभियान थीम पर होगा। 7.10 बजे गायन, वादन, नृत्य इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7.30 बजे स्थानीय कवियों द्वारा कविता पाठ एवं 7.45 बजे मप्र गान के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज
भिण्ड। जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक एक नवंबर को दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की जाएगी। जिसमें समिति से संबंधित सदस्यगण बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। यह जानकारी सचिव एवं कार्यपालन यंत्री जिला जल उपयोगिता समिति जल संसाधन संभाग भिण्ड द्वारा दी गई है।