-महादेव की निकाली बारात में जमकर नाचे भक्त गण जयकारों से गूजा नगर
भिण्ड, 26 फरवरी। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया है। सुबह से ही शंकर जी के मन्दिरों पर जल चढ़ाने बाले एवं दर्शन करने बाले भक्तों की भीड़ लगी रही।
शिव मन्दिरों पर अभिषेक एवं भजन पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। तो वही शाम के समय ज्ञान वर्धन सेवा समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से नगर में शिव जी की भव्य बारात निकाली गई। जिसमें आलमपुर सहित आसपास के गांव के दो हजार से अधिक भक्तगण शामिल हुए। महादेव की बारात में युवा डीजे बैण्ड की धुन पर नाचते गाते हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर के लोगों ने नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ का अपने अपने द्वार पर तिलक कर आर्शीवाद लिया।
महादेव की बारात में शामिल शिव भक्तों पर नगर के लोगों ने कई जगह पुष्प वर्षा कर फलाहार कराकर एवं शर्बत पिलाकर बरातियों का जोरदार स्वागत किया है। आतिशबाजी और डीजे बैण्ड के साथ छेदी मन्दिर से शुरू हुई शिव बारात परिहार मोहल्ला, बस स्टेण्ड, विजय मंच, तिवारी मोहल्ला, पुरानी नगर पंचायत, देभई चौरहा, खोडऩ मोहल्ला, महाजन घटिया, चौधरी हॉल, होते हुए प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर पहुंची। जहां पर भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शिव पार्वती विवाह के दौरान वह सभी रस्में पूरी की गई। जो विवाह में होती है। शिव बारात में नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय पुलिस जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था सम्हाले हुए थे।
ग्रामीण क्षेत्र में भी महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से अनेक शिव भक्त श्रृगीरामपुर एवं सेवढ़ा से कांवर भरकर लाये और अपने परिवारजनों के साथ भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाया। तो वही महाशिवरात्रि के अवसर पर आलमपुर के समीप प्राचीन बन खण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें काफी तादाद में भक्त गण पहुंचे।
मधु मक्खियों ने किया हमला, कई दर्शनार्थी घायल
आलमपुर के समीप प्राचीन धार्मिक स्थल वन खण्डेश्वर महादेव मन्दिर (टेढ़ा मठी) पर बुधवार की सुबह जब दर्शनार्थी भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर दर्शन कर रहे थे। इसी दरम्यान मधु मक्खियों ने दर्शनार्थियों पर हमला कर दिया। मधु मक्खियों के हमले के कारण वन खण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर भगदड़ मच गई। मधु मक्खियों के हमले से करीब आधा दर्जन दर्शनार्थियों के घायल होने की खबर है। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया है। कि करीब तीन चार साल पहले भी महाशिवरात्रि के अवसर पर वन खण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर मधु मक्खियों ने दर्शनार्थियों पर हमला कर दिया था। उस समय भी कई दर्शनार्थी घायल हुए।