आजाद ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग बनाकर देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया : डॉ. शर्मा

– मौलाना अबुल कलाम 67वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजलि

ग्वालियर, 22 फरवरी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की 67वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजली दी गई।श्रृद्धांजली सभा का प्रारंभ में मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनाथ सिंह तोमर और वरिष्ठ पत्रकार रामकिशन कटारे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को नमन करते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 18 नवबंर 1888 को मक्का साउदी अरब में हुआ, इनके पिता मौहम्मद खेरूउद्दीन अफगान छोडकर 1890 में भारत आ गए, भारत आने के पश्चात बचपन से ही आजाद साहब भारत की आजादी के सपने देखने लगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसावादी विचारो से प्रभावित हुए। वे हिंदु मुस्लिम एकता के पक्षधर रहे 1923 में अभा कांग्रेस कमेटी सबसे कम उम्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, 1940 एवं 1945 में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, 1952 में आजादी के बाद उप्र के रामपुर जिले से सांसद निर्वाचित होकर भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। शिक्षा मंत्री के रूप में विष्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना, 1953 में संगीत नाटक अकादमी, 1954 साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी की स्थापना कर केन्द्रीय सलाहकार शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष होने पर 14 वर्ष आयु के सभी बच्चों के नि:शुल्क अनिवार्य शिक्षा, कन्या शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कृषि शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया और आजादी के आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पत्रकारिता करते हुए 3 साल जेल यात्रा की। असहयोग आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई, 22 फरवरी 1958 को उनका इंतकाल हुआ। एैसे महान नेता के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। श्रृद्धांजली अर्पित करने वालों में जेएच जाफरी, सरमन सिंह राय, अवधेश कौरव, पूरन सिंह कुशवाह, भैयालाल भटनागर, प्रवक्ता राजीव शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा धीरू, हरिओम कुशवाह एड, महेश मधुरिया, तरूण यादव, अंकित कट्ठल, पियूश जैन, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, अनुप शिवहरे, दिनेश शर्मा, बाबूलाल चौरसिया, कुलदीप मगरैया, मुन्नालाल खरे, सोहिल खान, गनपत शाक्य, अलीम खान, नीरज सिंह यादव, महेश धनोलिया, भूपेन्द्र तोमर, संजीव दीक्षित, बृजेश शुक्ला, संतोश उस्मानी, डॉ. रसीद हेदरी, आरसी राजपूत, अरविंद कुशवाह, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।