भिण्ड, 11 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा अमित वाल्मीकि निवास पर किया गया।
इस अवसर पर मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य सुनील वाल्मीकि ने कहा कि पंडित जी का सपना था कि भारत में अंतिम पंक्ति व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास है। पंडित जी की समरसता का भाव को लेकर एवं भारत विकास की दौड में विश्व पटेल पर अपना कीर्तमान स्थापित करें। हर क्षेत्र में सामाजिक राजनीतिक धार्मिक सामरिक क्षेत्र एवं पर्यावरण क्षेत्र में भारत को एक शक्तिशाली सशक्त राष्ट्र बनाने का सपना पं. दीनदयाल जी का था। इस अवसर पर राजेंद्र पवन, अमित बाल्मीकि, राहुल, मनोज, निखिल, महेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।