भिण्ड, 30 जनवरी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अध्यक्ष लोकसेवा केन्द्र निगरानी समिति को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक अनुभाग स्तर पर ही वित्तीय निविदाओं में सफल पाए गए निविदाकाओं में से नवीन संचालको के चयन की कार्रवाई लाटरी पद्धति से सात फरवरी तक या इसके पूर्व की जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अध्यक्ष निविदा समिति भिण्ड ने बताया कि जिला अंतर्गत संचालित होने वाले लोकसेवा केन्द्रों के संबंध में विभागीय निर्देशानुसार ऑनलाईन विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके तारतम्य में जिला स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में कुल 12 लोकसेवा केन्द्रों में कुल 802 निविदाऐं ऑनलाईन प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 90 निविदा कार्रवाई/ स्क्रूटनी के दौरान अपात्र की गई है। तदुपरांत 712 निविदाएं लॉटरी में सम्मिलित किए जाने हेतु पात्र पाए जाने से लोकसेवा केन्द्रवार निविदाओं में लॉटरी पद्वति से चयन हेतु कार्रवाई की जाना है। उक्त प्राप्त सभी ऑनलाईन निविदाओं की परीक्षण उपरांत लॉटरी हेतु फायनल सूची तैयार की गई है। जिसे जिले की वेवसाईट एवं विभागीय बेवसाइट पर अपलोड की जा रही है। 12 लोकसेवा केन्द्रों के अंतर्गत लोकसेवा केन्द्र अटेर, लोकसेवा केन्द्र ग्रामीण भिण्ड, लोकसेवा केन्द्र शहरी भिण्ड, लोकसेवा केन्द्र मेहगांव, लोकसेवा केन्द्र गोरमी, लोकसेवा केन्द्र अमायन, लोकसेवा केन्द्र गोहद, लोकसेवा केन्द्र मौ, लोकसेवा केन्द्र लहार, लोकसेवा केन्द्र रोन, लोकसेवा केन्द्र मिहोना एवं लोकसेवा केन्द्र आलमपुर संचालित किए जाना है।